फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime investigation

दो हत्याभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे, पूछताछ

Thu, 11 Dec 2014 11:43 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Thu, 11 Dec 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
भैंसोरा की प्रधान रामबेटी यादव के पति शिशुभान की हत्या में नामजदों में से दो लोगों को पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस ने अभी गिरफ्तारी ऑन रिकार्ड नहीं की है लेकिन आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रधानी के चुनाव की रंजिश में प्रधानपति शिशुभान यादव की हत्या मंगलवार सुबह दिनदहाड़े लाठियों से पीटकर की गई थी। हमले में मृतक का बेटा केशपाल घायल हुआ था। मृतक के छोटे बेटे विनय ने हत्याकांड में सात लोगों को नामजद कराया था। नामजदों में से विरेश और आदर्श उर्फ छंग्गन को पुलिस ने गुरुवार सुबह दबोच लिया। उन्हें एक स्थान पर पैरोकारों के जरिए बुलवाया गया था। कोतवाली में छंग्गन और विरेश से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अभी तक कुछ खास नहीं बताया है लेकिन दबंगई में मृतक का बाधक बनना सामने आ रहा है। बताते हैं कि पप्पू और उसके भाई कच्ची शराब के गोरखधंधे में भी लिप्त रहे हैं। प्रधानपति ने हर बार ही गोरखधंधे का विरोध किया था। उधर, पुलिस ने फरार नामजदों की तलाश में कछला क्षेत्र में ही कई स्थानों पर दबिश दी। गांव जाकर आसपास इलाके के लोगों से भी आरोपियों के पते-ठिकानों के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन से शिशुभान की फिराक में थे हमलावर
कोतवाली पुलिस की हिरासत में मौजूद छग्गन और विरेश ने पूछताछ के दौरान घटना के बारे में जो जानकारी दी है, उससे साफ है कि हमलावर पिछले तीन-चार दिन से प्रधान के पति की फिराक में थे। मंगलवार को मौका मिलते ही हमलावरों ने प्रधान के पति को बेटे के साथ घेर लिया। हालांकि उनके पास देसी असलाह थे लेकिन हत्या के लिए उन्होंने लाठी-डंडों का ही इस्तेमाल किया। फायरिंग इसलिए नहीं की ताकि ग्रामीण और मृतक के घरवाले मौके पर न पहुंच पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed