{"_id":"653cce37a0b296be33df50dae737e624","slug":"crime-in-badaun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिनों में आठ हत्या से थर्राया जिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात दिनों में आठ हत्या से थर्राया जिला
बदायूं।
Updated Sun, 07 Dec 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर के पहले सप्ताह में पुलिसिंग फेल नजर आ रही है। सिलसिलेवार हत्याओं से जिला थर्रा रहा है और पुलिस अपने पुराने ढर्रे पर ही काम कर रही है। सात दिन में आठ हत्याएं, दो गैंगरेप, दो लूट और चोरी की कई वारदातों ने लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। इनमें हत्या और रेप के मामले तो पुलिस ने मजबूरी में दर्ज किए लेकिन लूट के मामलों में डकारने से गुरेज नहीं किया। लूट की घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज न करने की शिकायतें भी अब डीआईजी तक पहुंच रही हैं।
सहसवान थाना क्षेत्र के गांव मंगलवी की मढै़या में तीस नवंबर को बनवारी की हत्या कर दी गई थी। बनवारी ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे। गांव के ही एक व्यक्ति ने उनको चलते ट्रैक्टर से धक्का दे दिया। इससे उनके ऊपर से पहिया उतर गया और उनकी मौत हो गई। एक दिसंबर को सहसवान के गांव बहावलपुर में मकान पर कब्जे के विवाद में मोहम्मद यासीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस बीच सिविल लाइंस थाने के शेखूपुर चौकी इलाके में एक विवाहिता से चार लोगों ने गैंग रेप भी किया। उघैती में भी इस दरम्यान एक मानसिक बीमार महिला से रेप का मामला सामने आया। वहीं शहर के वैभव लॉन के पास उझानी के गल्ला व्यापारी रजनीश गुप्ता की पत्नी से नगदी और जेवर का बैग बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। इसमें करीब साढ़े तीन लाख के जेवर और नगदी थी। पांच नवंबर को उझानी के गांव सुकटिया में सब्जी विक्रेता रामपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छह नवंबर को बिसौली थाना क्षेत्र के गांव सिंचौली में खेत की रखवाली कर रहे किसान नरेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी दिन बिनावर थाना क्षेत्र के गांव गुरुपुरी चंदन में गर्भवती महिला इल्मानाज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छह नवंबर को ही मुजरिया थाना क्षेत्र में एटा के लकड़ी व्यापारी प्रेमपालन सिंह से बदमाशों ने बाइक और एक लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने लूट के दोनों मामलों में अब तक रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। हत्याओं के मामलों में रिपोर्ट दर्ज जरूर हुई है लेकिन तमाम आरोपी खुले घूम रहे हैं। जिले में एक बार फिर से क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो रहा है और पुलिस पुराने ढर्रे पर ही काम कर रही है।
हत्या के ज्यादातर मामले रंजिशन हैं। आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी पर है। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। -लल्लन सिंह, एसपी सिटी