फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cottage drinks were made in cold stores, caught

कोल्ड स्टोर में बना रहे थे कच्ची शराब, पकड़े गए

Tue, 04 Jul 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिलहरी।
अमर उजाला ब्यूरो सिलहरी। Updated Tue, 04 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Cottage drinks were made in cold stores, caught
demo pic - फोटो : अमर उजाला
- दो लोगों के पास से पुलिस ने 10 लीटर शराब बरामद की      
विज्ञापन

कुंवरगांव रोड स्थित परवेज कोल्ड स्टोर में कच्ची शराब बनाते हुए पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया। इनके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है।       
खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज राजीव कुमार को मुखबिर से खबर मिली कि परवेज कोल्ड स्टोर में कुछ लोग कच्ची शराब बना रहे हैं। इस पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ छापामारी की। यहां से चंद्रपाल बीधे और लालाराम पुत्र रघुवर दयाल को पुलिस ने दबोच लिया। मौके पर मिले लहन को नष्ट कर दिया गया। दोनों के पास से पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।       
विज्ञापन

 
मजदूरी मांगने पर राजमिस्त्री को घायल किया      
सहसवान। नगर के मोहल्ला मिर्धा टोला निवासी रागिब पुत्र जमीलउद्दीन राज मिस्त्री का काम करता है। रागिब का कहना है कि उसने निराले और नाजिर के साथ चार सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 10 दिन काम किया था। अब उसने रुपये मांगे तो दोनों ने घर में घुसकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर निराले और नाजिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता को घर से निकाला, छह पर मुकदमा      
सहसवान। नगर के मोहल्ला अकबराबाद निवासी रूबी पुत्री मुन्ने खां की शादी करीब एक साल पहले जिला मुरादाबाद के थाना नागफनी के गांव बंगला निवासी समी उर्फ शाहरूख के साथ हुई थी। रूबी का आरोप है कि ससुराली दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। रूबी की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed