{"_id":"759185e59730f38ccb122e17e376ff70","slug":"co-oprate-with-justic-says-dj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय को सहयोग जरूरी: डीजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्याय को सहयोग जरूरी: डीजे
बदायूं।
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जज डीके नैलवाल ने अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्यों में सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को निष्ठापूर्वक कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने जिला बार की सराहना की।
श्री नैलवाल शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित मथुरा प्रसाद मेमोरियल हॉल में न्यायिक अधिकारियों सहित अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, एक दूसरे के सहयोग के बिना मुकदमों का निस्तारण कदापि संभव नहीं है। उन्होंने सुनवाई के दौरान आपस में कटाक्ष और छींटाकशी जैसी अपरिहार्य परिस्थितियों से बचने की सलाह दी। उन्होंने हाल ही में जिला जजों की इलाहाबाद में हुई कॉफ्रेंस का जिक्र करते हुए बताया कि प्रभारी जिला जज हरिहर यादव ने जिला बार और उसकी कार्य प्रणाली को सर्वोत्तम बताया। जिसे लेकर नवागत डीजे ने जिला बार से पूर्व की भांति सहयोग का आह्वान किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत नवागत डीजे को माला पहनाकर की गई। स्वागत समारोह में पूर्व अध्यक्ष अजय पाल गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता वीएन शर्मा, अतुलेशकांत, सहित जिला बार अध्यक्ष रामपाल, सचिव पवन गुप्ता ने पूर्व सहयोग का आश्वासन दिया। एल्डर्स कमेटी चेयरमैन गौहर अली ने तो यहां तक कहा कि नफरत हमेशा नुकसान करती है। उन्होंने अधिकारियों और अधिवक्ताओं को एक दूसरे का पूरक बताया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी हरिहर प्रसाद, अरविंद कुमार, वीके पांडे, अनिल कुमार, भूदेव, अभिमन्यु, संजय-डे, रीता कौशिक, पुनीत गुप्ता, संगीता, पीयूष सिद्धार्थ, मनोज कुमार, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, एसआर चौरसिया मौजूद रहे।