फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CM also not strictly 3.16 lakh Aadhaar cards found

डीएम की सख्ती पर भी नहीं बन  पाए 3.16 लाख आधार कार्ड

Sat, 30 Apr 2016 12:21 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
30 अप्रैल तक डीएम दिया था आधार कार्ड बनाने का आदेश  
कार्यदायी एजेंसियों के काम सही से न करने पर बढ़ी परेशानी

 आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामांकित करीब 3.16 लाख बच्चों के आधार कार्ड शनिवार को बनाए जा सकेंगे तभी समय रहते लक्ष्य पूरा हो सकेगा। यह स्थिति तब है जब 17 दिनों में केवल 33 हजार बच्चों के ही आधार कार्ड बनाए जा सके हैं। दो दिन पहले ही डीएम सीपी त्रिपाठी ने आधार कार्ड बनाने की धीमी गति पर नाराजगी जताई थी, लेकिन फिर भी समय पर आधार कार्ड बनना मुश्किल है। पांच वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड का नामांकन 13 से 30 अप्रैल तक विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया जाना था। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत ऐसे बच्चों की संख्या 350580 हजार है। यही लक्ष्य 18 दिन में पूरा करने के आदेश डीएम ने दिए थे, लेकिन निर्धारित समय के 17 दिन बीत जाने के बाद अब तक केवल 33976 बच्चों के आधार कार्ड ही बन सके हैं। इसकी पुष्टि ब्लाक कार्यालयों पर तैनात सीडीपीओ ने की है, जबकि 316604 बच्चों के आधार कार्ड बनने हैं, जबकि केवल एक दिन शेष बचा है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में आधार कार्ड एक दिन में बना पाना संभव नजर नहीं आ रहा है। इससे आधार कार्ड का इंतजार कर रहे बच्चों के मां-बाप को अभी और इंतजार करना होगा। 

-----
आधार कार्ड बनाने की टीमें कम लगाई गई हैं। अधिकांश सेंटरों पर टीमें समय से नहीं पहुंच सकी हैं। इस वजह से आधार कार्ड बनाने का काम समय से पूरा नहीं हो सका है। इसमें विभाग की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी गई। शुक्रवार तक सीडीपीओ से मिले आंकड़े के मुताबिक 33,976 बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा सके हैं, जो लक्ष्य के अनुसार दस फीसदी भी नहीं हो सका है। 
विज्ञापन

-निर्मल वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed