{"_id":"578a4e174f1c1b2b0d13de16","slug":"clever-crooks-throw-magic-took-away-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालाक को फेंक बदमाश लूट ले गए मैजिक वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालाक को फेंक बदमाश लूट ले गए मैजिक वाहन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दिन के बाद घर लौटा मैजिक वाहन का चालक
चालक को फेंक कर बदमाश मैजिक वाहन लूट कर ले गए। चालक जब दो दिन के बाद घर पहुंचा तो उसने घटना के बारे में परिवार वालों को बताया। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है।
बिल्सी थाने के गांव रिसौली निवासी अरविंद कुमार मैजिक वाहन चलाकर परिवार पालता है। यह वाहन भी उसी का है। दो दिन पहले कुछ लोगों ने उसका मैजिक वाहन कासगंज के नगरिया के लिए बुक किया था। इन लोगों ने अरविंद को कछला से कुछ आगे वाहन से फेंक दिया। इसके बाद वाहन लेकर फरार हो गए। जब अरविंद घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। शनिवार को अरविंद घर लौटा। उसने घटना के बारे में परिवार वालों को बताया। अभी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है।
-----
दो लाख की नगदी समेत तीन लाख का माल चोरी
दातागंज के मोहल्ला गौसनगर शुक्रवार राम वारदात
कस्बे के मोहल्ला गौस नगर वार्ड नंबर 10 में चोरों ने शुक्रवार की रात एक घर से दो लाख रुपये की नगदी और जेवर आदि समेत करीब तीन लाख रुपये का माल साफ कर दिया। सुबह होने पर गृह स्वामी को घटना के बारे में मालूम हुआ। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
गौस नगर निवासी अच्छन के घर में शुक्रवार की रात दीवार फांदकर चोर घुस गए। घर में प्लाट खरीदने के लिए रखे दो लाख रुपये समेत चोरों ने जेवर आदि समेत करीब तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। सुबह होने पर घटना के बारे में जानकारी हुई। अच्छन की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।