फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cleanliness personnel engulfed the EO, commotion

सफाई कर्मियों ने ईओ को घेरा, हंगामा

Sun, 19 Nov 2017 12:22 AM IST
सैदपुर।
सैदपुर। Updated Sun, 19 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness personnel engulfed the EO, commotion
मौके पर पहुंची पु‌ल‌िस। - फोटो : अमर उजाला
सैदपुर। कारण बताओ नोटिस जारी होने पर बौखलाए सफाई कर्मियों ने ईओ का घेराव कर जमकर हंगामा किया। इस बीच कहासुनी होने पर एक ठेका कर्मचारी की पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपी कई कर्मचारियों को पकड़ कर थाने ले गई और हवालात में बंद कर दिया। ईओ ने आरोपी चार सफाई कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने कस्बे के दो वार्डों का निरीक्षण किया। जहां उन्हें गंदगी मिली। इस पर ईओ ने सफाई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया। इसका पता लगने पर गुस्साए कर्मचारी शनिवार सुबह इकट्ठे होकर कार्यालय गए और ईओ को घेरकर हंगामा करने लगे। हंगामे के दौरान सफाई कर्मियों की एक ठेका कर्मी देवेश मिश्रा से कहासुनी हो गई। तभी सफाई कर्मचारियों ने ठेका कर्मी देवेश मिश्रा को पीट दिया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपी कर्मचारियों को पकड़कर थाने ले गई। ईओ शिवलाल की तहरीर पर पुलिस ने सफाई कर्मी मुकेश, बबलू, अजीत और नेत्रपाल के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। चारों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed