फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   choor

उसावां के गांव में लाखों की नकदी और जेवर ले गए चोर

Sun, 26 Jul 2015 12:16 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sun, 26 Jul 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सौंधेमई गांव में चोर एक घर में पीछे के दरवाजे से घुस आए। चोरों ने घर को खंगाला और बक्से ले गए। गांव के बाहर एक खेत में ताला तोड़कर 55 हजार रुपये समेत लाखों के जेवरात और कीमती सामान ले गए। सुबह लोगों ने खेत खाली बक्से देखे, तो वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। पीड़ित ने तहरीर पुलिस को दी  है।

उसावां थाना क्षेत्र के गांव सौंधेमई निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ अपने घर में रहे थे। शुक्रवार की रात 12 बजे पीछे के दरवाजे से चारे घर में घुस आए। उस समय सभी लोग गहरी नींद में थे। चोरों घर से कीमती सामान और तीन बक्से, एक अटैची ले गए। गांव के बाहर रामकिशन पाल के खेत में बक्सों के ताले तोड़े। उसने बताया चोर 55 हजार की नकदी और करीब ढाई लाख रुपये कीमत के जेवरात ले गए। इस घटना से परिवारीजन भी हैरान हैं। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। चोरी की घटना से गांव के लोग भयभीत हैं। पुलिस का कहना है कि मौका-मुआयना कर लिया गया है। जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed