फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Child road accidents Four persons, including death

सड़क दुर्घटनाओं में बच्ची समेत चार लोगों की मौत 

Tue, 23 Aug 2016 11:08 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दातागंज, कादरचौक, उझानी, ककराला में हुए हादसे
 जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। ककराला में बोलेरो गाड़ी की चक्कर से बच्ची की जान चली गई। उझानी में और कादरचौक में अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो बाइक सवार लोगों की मौत हो गई। दातागंज में बाइक पुलिया से टकराने से एक महिला की जान चली गई। सभी शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
-----
हादसा-एक
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ककराला निवासी बदरे आलम की मौत हो गई। अलापुर थाने के कस्बा ककराला के वार्ड नंबर पांच निवासी बदरे आलम (25) पुत्र मुश्ताक ककराला के ही वार्ड नंबर सात निवासी बिलाल (24) पुत्र तस्लीम के साथ सोमवार को एटा में शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग में शामिल होने गया था। काउंसलिंग के बाद दोनों बाइक से बदायूं लौट रहे थे। उझानी में बरेली-मथुरा हाईवे पर इनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में बदरे आलम की मौके पर मौत हो गई और बिलाल घायल हो गया। 
विज्ञापन

-----
हादसा-दो
दातागंज। बरेली-दातागंज रोड पर ढिलवारी की पुलिया से तेज रफ्तार बाइक टकराने से महिला की मौत हो गई। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बछेला निवासी राहुल (30), मोहित (33) पुत्रगण मुनपाल गांव की ही भगवान देई (45) पत्नी हरपाल के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इनकी बाइक बरेली-दातागंज रोड पर मारूति वैन से टकराने के बाद ढिलवारी की पुलिया से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। बाद में बरेली में इलाज के दौरान भगवान देई की मौत हो गई। हादसे में वैन चालक पापड़ निवारी हरीश भी जख्मी हो गया। राहुल और मोहित का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
हादसा-तीन
कादरचौक। थाना क्षेत्र में गांव लभारी के पास ट्रक की टक्कर से मुनेंद्र नाम के बाइक सवार युवक की मौत हो गई। क्षेत्र के गांव बख्ती नगला निवासी मुनेंद्र (18) पुत्र धनपाल की कादरचौक में मोबाइल शॉप है। उसका भाई रमेश यादव कादरचौक थाने में होमगार्ड है। मंगलवार सुबह मुनेंद्र बाइक से दुकान पर आ रहा था। रास्ते में लभारी गांव में उसकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मुनेंद्र की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक मय ट्रक से वहां से भागने में सफल हो गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने अज्ञात ट्रक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

------
हादसा-चार
ककराला। अलापुर थाने के कस्बा ककराला में बोलेरो गाड़ी की टक्कर से 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर हुआ। बाद में इलाज के दौरान देर रात बच्ची ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। ककराला कस्बा के वार्ड नंबर 11 निवासी आतिर की 12 वर्षीय बेटी शीरी आतिर सोमवार को घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान कस्बे के ही अशरफ की बोलेरो गाड़ ने शीरी को रौंद दिया। परिवार वालों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार देर रात यहां उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अशरफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed