फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   chedchad or loot

पति से बात कर पुलिस ने महिला को घर भेजा

Sat, 24 Jan 2015 07:21 PM IST
ujani
ujani Updated Sat, 24 Jan 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
टेंपो से मौसा के घर जाते वक्त लूट और छेड़छाड़ का शिकार हुई हरियाणा की महिला के मामले में दो थानों की पुलिस ने जांच कर सब कुछ संदिग्ध ठहरा दिया है। पुलिस की मानें तो उसका सेलफोन सड़क पर पड़ा मिल गया। रात में उसके पति से भी बात हुई। बाद में उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

हरियाणा से वाया दिल्ली होकर गुरुवार रात वरी वाले बाईपास से टेंपो में सवार होकर बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रोहान के लिए चली महिला ने ड्राईवर पर छेड़छाड़ करने और नकदी समेत सेलफोन लूट लिए जाने का आरोप लगाया था। हालांकि महिला ने टेंपो चालक को नशे की हालत में बताया था लेकिन कोतवाली पुलिस को आरोपी ड्राईवर संजरपुर निवासी सोनू नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो महिला ने कई ऐसी बातें कहीं जो घटना को संदिग्ध ठहराती हैं। बिल्सी थानाध्यक्ष बृजेश यादव भी रात में ही रोहान पहुंच गए थे। उन्होंने भी महिला के रोहान निवासी मौसा के भाई से बात की। इस बीच कोतवाल देवराज राठी ने महिला के पति से भी सेलफोन पर बात की। पति के कहने पर महिला को रोडवेज बस में बैठाकर हरियाणा भेज दिया गया है। उसका सेलफोन भी रोहान के पास पड़ा मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उझानी कोतवाल ने जब उन्हें कॉल की तो वह शुक्रवार रात ही रोहान पहुंचे। कई लोगों से बात हुई लेकिन किसी ने भी महिला से जुड़ी घटना रोहान में होना नहीं बताया। रोहान में यह जरूर पता लगा कि महिला अपने मौसा के भाई के घर ठहरी थी।

- बृजेश यादव, थानाध्यक्ष, बिल्सी।
टेंपो चालक तो नहीं मिल पाया है लेकिन जांच पता लगा कि किराए को लेकर मारपीट हो गई थी। लूट होती तो सेलफोन सड़क पर पड़ा नहीं मिलता। महिला ने तहरीर दी जरूर लेकिन पति से बात हुई तो उसने रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर दिया।
- देवराज राठी, कोतवाल, उझानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed