फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chandan Singh returned from muscle, increased beating of jail administration

पेशी से लौटा चंदन सिंह, बढ़ गई जेल प्रशासन की धड़कनें

Thu, 13 Jul 2017 12:14 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 13 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chandan Singh returned from muscle, increased beating of jail administration
जेल डेमो
-पूर्वांचल के अपराधी को स्पेशल सिक्योरिटी में रखा गया
विज्ञापन

-एक महीने में दो बार पेशी पर गोरखपुर भेजा गया      

गोरखपुर कोर्ट में पेशी के बाद पूर्वांचल का अपराधी चंदन सिंह उर्फ देवकी नंदन फिर बदायूं जेल लौट आया है। उसके वापस आने के बाद एक बार फिर जेल प्रशासन और पुलिस की धड़कने बढ़ गई हैं। उसे जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। चंदन सिंह की गोरखपुर में 10 दिन में लगातार यह दूसरी पेशी थी। इससे पहले वह पांच जुलाई को गोरखपुर गया था।
गोरखपुर के अपराधी चंदन सिंह को अप्रैल 2016 में प्रशासनिक आधार पर बदायूं जेल में शिफ्ट किया गया। उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। इससे पहले उसे गोरखपुर, बाराबंकी, लखनऊ जेलों में भी रख जा चुका है। अप्रैल 2013 में चंदन सिंह गोरखपुर से देवरिया लौटते वक्त ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। बदायूं जेल आने के बाद उसे 30 मई 2016 को इलाज के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चंदन सिंह यहां से भी फरार हो गया। करीब एक साल के बाद चार मई 2017 को उसे आगरा एसटीएफ ने गिरफ्तार कर फिर से बदायूं जेल में शिफ्ट कर दिया था। पांच मई को उसे एक मामले में पेशी पर बदायूं से गोरखपुर कोर्ट भेजा गया था। इसके बाद खुलासा हुआ कि चंदन सिंह ने गोरखपुर के डॉक्टर शशिकांत दीक्षित से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। चंदन सिंह को नौ जुलाई को फिर से पेशी पर गोरखपुर कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा गया। 11 जुलाई की रात उसकी बदायूं वापसी हो गई। रात में ही उसे जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया। चंदन सिंह के लौटने के बाद एक बार फिर से जेल प्रशासन और पुलिस की धड़कने बढ़ गई हैं।   -----------------    
विज्ञापन

वर्जन-      
चंदन सिंह को पेशी पर कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा गया था। उसकी मंगलवार रात जेल में वापसी हो गई है। पूर्वांचल के इस अपराधी को जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। चंदन सिंह को लेकर हम गोरखपुर और बदायूं पुलिस के संपर्क में भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रेम सागर शुक्ला, जेलर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed