फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cemetery construction on stress श्मशान भूमि पर निर्माण से तनाव

श्मशान भूमि पर निर्माण से तनाव

Tue, 13 Sep 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Tue, 13 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Cemetery construction on stress श्मशान भूमि पर निर्माण से तनाव
श्मशान भूमि पर निर्माण से तनाव - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में चौकी पुलिस से साठगांठ कर एक पूर्व प्रधान ने श्मशान की भूमि पर ही निर्माण शुरू करा दिया। इस बारे में गांव के लोगों को पता लगा तो उनमें गुस्सा दौड़ गया। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस के साथ एसडीएम बिसौली आरडी राम, सीओ नरेश कुमार फोर्स के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने निर्माण रुकवा दिया है। लेखपालों की हड़ताल खत्म होने के बाद यहां पैमाइश कराई जाएगी। गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर गांव में गोस्वामी समाज की बस्ती के पास काफी पुराना श्मशान है। एक पूर्व प्रधान ने दबतोरी चौकी पुलिस से सांठगांठ कर ली और लेखपालों की हड़ताल का फायदा उठाते हुए यहां निर्माण शुरू करा दिया। गांव के लोगों को पता लगा तो उनमें नाराजगी फैल गई। खबर दिए जाने के बाद भी दबतोरी चौकी से पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस पर गांव के लोगों ने उच्च अधिकारियों को बताया। एडीएम आरडी राम, सीओ नरेश कुमार बिसौली इंस्पेक्टर जमीरुल हसन के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काम रुकवा दिया। गांव के लोगों का आरोप है कि माफिया श्मशान की जमीन पर कब्जा करना चाहता है। 
विज्ञापन

------
मैं मौके पर गया था। गांव के लोगों ने बताया है कि जमीन श्मशान की है। यहां निर्माण रुकवा दिया गया है। गांव में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। जल्द ही पैमाइश कराई जाएगी। अवैण निर्माण किसी दशा में नहीं होने दिया जाएगा।-आरडी राम, एसडीएम बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब पर बनाई दुकानें, प्रशासन ने डलवाए ताले
 तालाब पाट कर अवैध निर्माण मामले में प्रशासन सख्त हो गया है। तहसीलदार सदर विजय कुमार ने सोमवार को मौके पर पहुंच कर दुकानों का मुआयना किया। चार दुकानों में ताले डलवा दिए। दुकानों का अवैध निर्माण कराने वालों को दो दिन का वक्त दिया है। अगर दो दिन के भीतर वह सही अभिलेख नहीं दिखा सके तो दुकानों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया जाएगा।

कुंवरगांव में नगर पंचायत कार्यालय के पास तालाब था। इस तालाब के काफी हिस्से को पाट कर कुछ लोगों ने दुकानों का निर्माण करा लिया था। इसकी शिकायत प्रशासन से की गई थी। शिकायत की जांच कर रहे तहसीलदार सदर ने अवैध निर्माण का आरोप सही पाया। सोमवार को राजस्व विभाग की टीम के साथ तहसीलदार विजय कुमार कुंवरगांव पहुंचे। उन्होंने चार दुकानों में ताले डलवा दिए हैं। दुकानों का निर्माण कराने वालों को दो दिन का वक्त दिया है। तहसीलदार ने बताया कि दो दिन के बाद अभियान चलाकर जेसीबी मशीन से दुकानों को ध्वस्त करा दिया जाएग। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण कराने वालों में हड़कंप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed