{"_id":"eb7eb95488db928ccfd4dd69cf1a663f","slug":"cctv-camera-caught-the-crimnal-police-has-no-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी टीवी में कैद हुआ लुटेरा, पुलिस ने नहीं ली सुध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसी टीवी में कैद हुआ लुटेरा, पुलिस ने नहीं ली सुध
बदायूं।
Updated Tue, 23 Dec 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने लापरवाही की हदों को पार कर दिया है। मेडिकल संचालक की पत्नी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने पंद्रह दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हालांकि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आदेश एसएसपी संतोष कुमार सिंह दे चुके हैं। गौर करने वाली बात है यह है कि लुटेरा सीसी टीवी में कैद हो गया है। बावजूद इसके पुलिस सुध नहीं ले रही। मेडिकल संचालक की पत्नी से लूटे गए मोबाइल को भी पुलिस ने अब तक सर्विलांस पर लगाने की जरूरत नहीं समझी है।
सिविल लाइंस इलाके की शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी मेडिकल संचालक रामनरेश शर्मा की पत्नी मिथलेश शर्मा आठ दिसंबर को अपनी बेटी के साथ बाजार से खरीददारी करके रिक्शे से घर लौट रही थीं। रास्ते में गांधी ग्राउंड के शिव मंदिर के पास बाइक सवार लुटेरे ने इनका पर्स लूट लिया था। पर्स में 25 हजार रुपये, आभूषण और मोबाइल था। लूटपाट के दौरान मिथलेश शर्मा रिक्शे से गिरकर घायल हो गई थीं। कई दिन इनको बरेली में इलाज कराना पड़ा। लूटपाट करने के बाद बाइक से फरार हो रहा लुटेरा पास ही स्थित वी मार्ट के सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया है। घटना को पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक न तो मामले में रिपोर्ट दर्ज की है और न वीडियो फुटेज के जरिए लुटेरे की शिनाख्त करने की जरूरत समझी। इतना ही नहीं कोतवाली पुलिस ने अब तक लूटा गया मोबाइल भी सर्विलांस पर नहीं लगवाया है।