फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case against four in Bagwal for shop

दुकान को लेकर बवाल में चार के खिलाफ मुकदमा

Thu, 06 Jul 2017 11:42 PM IST
अलापुर।
अलापुर। Updated Thu, 06 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Case against four in Bagwal for shop
police
ककराला दुकान प्रकरण में पालिका ईओ ने कराई कार्रवाई
विज्ञापन

ककराला में दुकान खाली कराने को लेकर बुधवार को हुए बवाल के मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने चार लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया। वहीं, आरोपी पक्ष ने इसे एक तरफा कार्रवाई बताते हुए कोर्ट में जाने की बात कही है।

बुधवार को ककराला में दुकान खाली कराने को लेकर बवाल हो गया था। इस मामले में ककराला नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने ककराला निवासी पंकज, विशाल, विपिन और पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ईओ का आरोप है कि पालिका ने जो विवादित दुकानें पूर्व में किराए पर दी थीं। उसके संबंध में सुजीत गुप्ता की ओर से दिए गए शपथ पत्र के आधार पर दुकान का आवंटन निरस्त कर दिया गया। इसी के चलते वह बुधवार को चौकी प्रभारी के साथ दुकानों को भौतिक रूप से कब्जे में लेने गए थे। मौके पर जाकर पता चला कि साजिशन दुकान पर अवैध रूप से पंकज को कब्जा करा दिया है। इस पर पंकज को दुकान से सामान निकालकर खाली करने को कहा गया। इसके बाद पंकज, विशाल, पवन और विपिन ने विरोध करते हुए अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। इसको लेकर काफी देर तक गहमागहमी रही। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि ईओ की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed