{"_id":"58b1baa24f1c1b701cb25e03","slug":"car-wreck-the-student-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी में बदायूं-बिजनौर हाईवे पर हुआ हादसा
बिजनौर-बदायूं हाईवे पर शुक्रवार शाम कार की टक्कर से गंभीर घायल छात्र ने इलाज के लिए दिल्ली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शनिवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। मृतक नगर के एनए इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था।
बिल्सी के मोहल्ला नंबर आठ निवासी नगर पालिका के पूर्व सभासद मुंशी का 15 वर्षीय बेटा अमर हसन शुक्रवार को अपने दोस्त के साथ थाना क्षेत्र के गांव खैरी गया था। वहां से दोनों लोग पैदल लौट रहे थे। रास्ते में बरनी तिराहे के पास पीछे से आ रही अज्ञात कार ने अमर हसन को रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे यहां से बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली में भी जब अमर हसन की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिवार वाले शनिवार सुबह उसे दिल्ली ले जा रहे थे। अमर हसन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।