फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car loot at Highway

ड्राइवर को बांधकर बदमाशों ने लूटी कार 

Thu, 31 Aug 2017 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Thu, 31 Aug 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
Car loot at Highway
driver akhtiyar

बरेली में बहेड़ी से अपने मालिक की बुआ के बेटों को अलीगढ़ से बुलाने के लिए कार लेकर निकले ड्राइवर को हाइवे पर बदमाशों ने लूट लिया। कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी कार को रोक लिया। ड्राइवर को उसी की कार में बंधक बना लिया गया। बाद में बदमाश ड्राइवर को बिल्सी के नजदीक सड़क किनारे बांधकर डाल गए। पीड़ित बंधनमुक्त होकर बिल्सी थाने पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। घटना रात करीब आठ बजे बरेली-मथुरा हाइवे की है। बरेली के बहेड़ी शाहेगार निवासी अख्तियार अहमद पड़ोस के ही तंजीव अहमद की कार का ड्राइवर है। वह शाम को कार लेकर अलीगढ़ के लिए चला। बकौल अख्तियार को वितरोई मोड़ के कार सवार लोगों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। वह कुछ समझ पाता, उससे पहले ही दो बदमाश उसकी कार में घुस आए। बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। कार में डालकर बदमाश उसे विपरीत दिशा में ले गए। रास्ते में उसे सड़क किनारे बांधकर डाल दिया और कार लूट ले गए। पीड़ित की माने तो वह किसी तरह बंधन मुक्त होकर एक बाइक सवार युवक की मदद से बिल्सी थाने पहुंचा। बिल्सी पुलिस रात में उसे घटनास्थल पर भी ले गई। घटना की सूचना के बाद सुबह तंजीव समेत उसके रिश्तेदार भी कोतवाली आ गए। उन्होंने भी ड्राइवर से जानकारी की। ड्राइवर अखित्यार ने बताया कि बदमाशों ने उसका मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस और 1800 रुपये भी लूट लिए। प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल ने बताया कि वह ड्राइवर को लेकर मौके पर पहुंचे तो मामला कछला के पास एक ढाबे से कार चोरी का निकला। शुरुआत में घटनास्थल को लेकर भी पसोपेश रहा। ड्राइवर की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। इधर, कार मालिक तंजीव का कहना है कि अलीगढ़ में उसकी बुआ के बेटे पढ़ते हैं। उन्हें बुलाकर लाने के लिए कार लेकर अखित्यार को भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed