फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rob came quad punks The farmer shot

ट्रैक्टर लूटने आए बदमाशों  ने किसान को गोली मारी

Thu, 12 May 2016 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 12 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रसूलपुर ढांस गांव में गुरुवार सुबह हुई वारदात
घायल की हालत गंभीर, बरेली रेफर किया गया

 ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने आए बदमाशों ने नाकाम होने पर रविंद्र किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। घायल के भाई नवाब सिंह ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा निवासी रविंद्र (35) पुत्र दरियाब सिंह गुरुवार को अपने खेत से पुआल ढो रहा था। सुबह करीब पांच बजे रविंद्र ट्रैक्टर-ट्रॉली से खेत पर जा रहा था। रास्ते में रसूलपुर ढांस गांव के पास उसे तीन बदमाशों ने घेर लिया। बदमाश ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने की कोशिश करने लगे। रविंद्र भी उनसे भिड़ गया। खुद को लूट में नाकाम होता देखकर बदमाशों ने रविंद्र को गोली मार दी। फायर की आवाज होने पर खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण मौके पर आ गए।
विज्ञापन

बदमाशों को जब तक कि अब वह घिर सकते हैं तो ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गए। घायल रविंद्र को पहले सीएचसी लाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां भी उसकी गंभीर हालत के मद्देनजर बरेली रेफर कर दिया गया है। रविंद्र के भाई नवाब सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, दर्ज की गई रिपोर्ट में लूट की कोशिश का कोई जिक्र नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध के लिए बदनाम है यह इलाका
सहसवान। लूट, हत्या, डकैती जैसे अपराधों के लिए सहसवान के कई इलाके बदनाम हैं। खासकर रसूलपुर ढांस और इसके आस-पास के गांवों में अपराधों का ग्राफ ज्यादा रहता है। तीन दिन पहले भी सिलहरी गांव के पास बदमाशों ने अमरोहा के एक वकील को गोली मार दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed