{"_id":"7b49e4308c32d9adc4fd2e608c44d26a","slug":"by-swindle-fake-absconding-ceo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी करके फर्जी सीईओ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी करके फर्जी सीईओ फरार
बदायूं
Updated Wed, 05 Aug 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगारों को नौकरी और रोजगार मुहैया कराने के नाम पर उनसे मोटी रकम ऐठने का मामला सामने आया है। खुद को एक कंपनी का सीईओ बताने वाले व्यक्ति ने कई युवकों से एक-एक लाख से अधिक रुपया ठग लिए। भंडाफोड़ होने से पहले ही वह तीन दिन पहले भाग गया।
ठगी के शिकार बेरोजगार युवकों में ज्यादातर मानकपुर और प्रेमीनगला के निवासी हैं। युवकों में शानू, जफर और आयुष की माने तो एक कंपनी का सीईओ बताकर युवक ने दो महीना के दौरान 25-30 युवकों को अपने जाल में फंसाया है। वह खुद को बिहार का निवासी बताता था। उसने यहां तक कहा था कि अलीगढ़ जिले में उसका एक एजुकेशनल सेंटर है। कुछ युवकों से उसने एमबीए, बीवीए और बीसीए कराने के नाम पर भी वसूली की थी। ज्यादातर युवकों को उसने नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर भी ठगी का शिकार बनाया है।
प्रेमीनगला निवासी नरवेश ने बताया कि डिग्री दिलाने के नाम पर पांच युवकों से आठ से लेकर 10 हजार रुपये वसूल किए गए। युवकों को ठगी का अहसास चार दिन पहले उस वक्त हुआ जब उनमें से एक अलीगढ़ पहुंचा। वहां उसे सीईओ द्वारा बताया गया कोई सेंटर नहीं मिला। अगले दिन जब दो-तीन युवक आरोपी के मानकपुर वाले ठिकाने पर पहुंचे तो वह नजर नहीं आया। भंडाफोड़ हो जाने की भनक लगते ही वह फरार हो गया। इधर, पुलिस ने इस बारे में शिकायत आने से इनकार किया है। बताया कि कोई आया तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।