{"_id":"c108789301007ec47ff15b78cdd6fc46","slug":"by-procession-returning-driver-violence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात करके लौट रहे कार ड्राइवर से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात करके लौट रहे कार ड्राइवर से मारपीट
Ujani
Updated Tue, 07 Apr 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
बदायूं रोड पर जायलो कार पर सवार अज्ञात युवक ने कार ड्राइवर को पीट दिया। आरोप है कि ड्राइवर की सोने की अंगूठी और चार हजार रुपया भी छीन लिए गए। पीड़ित ने कोतवाली आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है।
विज्ञापन
घटना मंगलवार दोपहर की है। बदायूं में मोहल्ला ऊपरपारा निवासी फिरोज अहमद के परिवार में सोमवार शाम शादी थी। शादी में उसके उझानी निवासी रिश्तेदार भी शरीक हुए। फिरोज अपनी कार से उन्हें घर पहुंचाने के लिए चला, तो रास्ते में बसोमा मोड़ के पास जायलो सवार अज्ञात युवकों ने ओवरटेक कर फिरोज की कार रुकवा ली। फिरोज उनसे कुछ पूछता, उससे पहले ही जायलो में बैठे युवकों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
फिरोज की रिश्तेदार महिलाओं ने हालांकि विरोध भी किया, लेकिन आरोपी उन्हें भी धमकाने लगे। कोतवाली पहुंचे फिरोज ने बताया कि हमलावरों में एक के पास अवैध असलाह भी था। उसने जायलो का नंबर भी पुलिस को बता दिया है। इधर, दरोगा अशोक यादव ने बताया कि मामला ओवरटेक करने पर झगड़े का है। सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन