{"_id":"1c1e17462e81d82365341ec16c8fd61c","slug":"butla-village-poor-light-sweet-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भात के लड्डू’ पड़े महंगे, बच्चों समेत आठ बीमार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘भात के लड्डू’ पड़े महंगे, बच्चों समेत आठ बीमार
उझानी (बदायूं)।
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेटी की शादी को भात का न्योता देने के लिए बांटे गए लड्डू ने तीन-चार घरों में आफत मचा दी। लड्डू खाने के बाद बच्चों को उल्टी-दस्त होने लगे। पेट दर्द की शिकायत पर तीन महिलाओं को निजी चिकित्सक के पास ले जाना पड़ा। इसे लेकर देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला का है। अपने मायके बुटला स्थित होरीलाल के घर बिसौली के गांव लधेड़ा निवासी कुसुम पत्नी रतनलाल बेटी के ब्याह की शादी को भात मांगने शनिवार शाम को पहुंची। कुसुम के साथ उसका बेटा पुष्पेंद्र भी था। कुसुम और पुष्पेंद्र ने बरी वाले बाइपास पर मिठाई की दुकान से पांच किलो लड्डू खरीदे थे। महिला संगीत के बाद लड्डू बांट दिए गए थे। लड्डू खाने वालों में अधिकतर बच्चे उल्टी-दस्त करने लगे। इनमें राजेश के पांच वर्षीय पुत्र अक्कू, प्रकाश की 13 साल की बेटी रत्नेश, होरीलाल के 11 वर्षीय पुत्र बॉबी, राजबाला (15) पुत्री गब्बर सिंह और शशि (18) पुत्री स्वरूपी का निजी चिकित्सक से इलाज कराना पड़ा।
पेट दर्द की शिकायत तीन महिलाओं को हुई। होरीलाल के बेटे प्रकाश ने बताया कि बीमार महिलाओं में नरोत्तम की पत्नी पूनम को ज्यादा परेशानी हुई। उसका भी इलाज कराया गया। हालांकि देर रात ही महिलाओं समेत बच्चों की हालत में सुधार हो गया, लेकिन भनक लगते ही कई महिलाओं ने लड्डूओं को खाने की बजाय फेक दिया। होरीलाल के घर में भी अफरातफरी का माहौल रहा। इधर, पुष्पेंद्र का कहना है कि बेसन के लड्डू उसने शनिवार शाम को ही खरीदे थे।
विज्ञापन
------
शिकायत करने पर दुकानदार ने हड़काया
उझानी। लधेड़ा निवासी पुष्पेंद्र अपने ममेरे भाई प्रकाश के साथ रविवार दोपहर बाद बाइपास पर दुकानदार के पास पहुंचा। उसके पास बचे करीब आधा किलो लड्डू भी थे। दोनों ने दुकानदार से जब लड्डू खराब होने की बात कही तो वह बिफर पड़ा। पुष्पेंद्र ने बताया कि दुकानदार ने गलती स्वीकार करने की बजाय उसी को आड़े हाथ ले लिया। पुष्पेंद्र और प्रकाश ने बताया कि कुछ लड्डू भी उनके पास हैं। बदायूं जाकर वह उसका नमूना भरवाएगा।
-----
इस संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत आती है तो सैंपल भरवा कर कार्रवाई की जाएगी। दूषित खाद्य पदार्थों पर रोक को लगातार छापामारी की जा रही है।
-संजय शर्मा, जिला अभिहीत अधिकारी