फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Businessmen found hanging in Delhi godown

उझानी के कारोबारी का शव दिल्ली में फंदे पर लटका मिला

Fri, 12 Jan 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Updated Fri, 12 Jan 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
Businessmen found hanging in Delhi godown

नगर निवासी व्यापारी विक्की गोयल का शव बृहस्पतिवार रात दिल्ली के वैलकम इलाके की जनता कॉलोनी में उसी के किराए के गोदाम में लटका मिला। भनक लगते ही देर रात ही मृतक के घरवाले भी दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव घरवालों को सौंप दिया। मौत की वजह अब भी रहस्यमय बनी हुई है। करीब 32 वर्षीय अनूप गोयल उर्फ विक्की नगर के मोहल्ला बाजारकलां के रहने वाले थे। वह ट्रांसर्पोटिंग के जरिए दुकानदारों का माल पहुंचाने का काम करता था। इसके लिए विक्की ने दिल्ली में वैलकम इलाके की जनता कॉलोनी में गोदाम किराए पर ले रखा था। दो दिन पहले वह दिल्ली गए थे। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे किसी ने खिड़की से झांककर देखा तो विक्की का शव फंदे पर झूल रहा था। गोदाम मालिक ने इसकी सूचना देकर वैलकम थाना पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने गोदाम का पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर विक्की की लाश नीचे उतारी। बिल्डिंग मालिक से सूचना मिलने पर गुरुवार देर रात घरवाले दिल्ली गए। घरवालों में मृतक के चाचा राजकुमार गोयल ने बताया कि विक्की के गले में दुपट्टे का फंदा लगा था। शव को देखकर नहीं लगा कि उसने आत्महत्या की होगी। राजकुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए दिल्ली पुलिस को भी अवगत करा दिया। दिल्ली पुलिस ने मृतक का सेलफोन भी कब्जे में ले लिया है। बकौल राजकुमार, पुलिस ने उसे जांच के बाद आगे की कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। विक्की की मौत से घरवाले भी सदमे में हैं। विक्की के पिता और बहन की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में वृद्ध मां ही बची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed