फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Burglars reconstructed house of medicine practitioner

चोरों ने दवा व्यवसायी का घर खंगाला

Tue, 23 Jun 2015 07:39 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 23 Jun 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
Burglars reconstructed house of medicine practitioner

शहर के मोहल्ला चौबे में चोरों ने सोमवार रात दवा व्यावसायी का घर खंगाल कर लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। घटना की खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं फिर से शुरू हो गई हैं। सोमवार की रात चोरों ने मोहल्ला चौबे में चोरों ने दवा व्यावसायी मुकेश शर्मा के घर पर धावा बोल दिया। मुकेश अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात में किसी वक्त चोर दीवार फांद कर घर में घुस गए। चोरों ने एक-एक कर घर के सभी कमरों को खंगाल लिया। यहां से नगदी और जेवर समेत करीब छह लाख रुपये का माल समेट लिया। सुबह होने पर घटना के बारे में मुकेश शर्मा को जानकारी हुई। उन्होंने खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचा का जायजा लिया। दवा व्यवसायी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। अब तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन


बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल
शहर के सुभाष चौक के पास बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। मोहल्ला शहवाजपुर का निवासी छत्रपाल (20) पुत्र पोशाकी लाल अपने भाई की बाइक से मीरा सराय की ओर जा रहा था। सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। इसमें छत्रपाल और दूसरी बाइक पर सवार मियांगंज निवासी रूपेश (28) पुत्र अवधेश घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नाली के विवाद में मारपीट, दो घायल
सिविल लाइंस के मोहल्ला चंदोखर गौटिया में नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई फिर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के उमेश (25) पुत्र तोताराम और दूसरे पक्ष के मुनीश (30) पुत्र मदन घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलकूप की लाइन काटने पर पीटा
शहर से सटे गांव दौरा निरोत्तमपुर निवासी शिवओम के नलकूप की गांव के ही एक युवक ने लाइन काट दी। उसे ऐसा करता हुआ गांव के लोगों ने देख लिया। टोकने पर वह भड़क गया। इस पर कहासुनी हो गई। गांव वालों ने युवक को पीट दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed