{"_id":"584c0dde4f1c1be15944b934","slug":"burglars-english-wine-shop-explored","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान खंगाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान खंगाली
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान खंगाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नकदी समेत 90 हजार का माल समेट ले गए
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास चोरों ने शुक्रवार रात अंग्रेजी शराब की दुकान खंगाल ली। यहां से नगदी समेत करीब 90 हजार रुपये का माल समेट कर ले गए। सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास अंग्रेजी शराब की दुकान है। दुकान के पास ही बार है। करीब 100 मीटर की दूरी पर मैकूलाल तिराहे पर पुलिस चौकी भी है। शुक्रवार रात चोर बार के पास प्लाट में दीवार फांदकर घुस गए। यहां से बार की ओर खुलने वाले लोहे के एक गेट को चोरों ने तोड़ दिया। यहां से बार के रास्ते होते हुए अंग्रेजी शराब की दुकान की खिड़की का जंगला तोड़ कर दुकान में घुस गए। चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान से नगदी समेत करीब 90 हजार रुपये का माल साफ कर दिया। शनिवार सुबह जब दुकान के सेल्समैन पहुंचे तो चोरी के बारे में पता लगा।
सेल्समैन ने इस बारे में सूचना शराब कंपनी के अधिकारियों को दी। राजेश शर्मा, डब्बू गुप्ता समेत शराब कंपनी के कई कारिंदे मौके पर पहुंच गए। खबर मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी की वारदात से शहर में भी पुलिस गश्त सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
-----
परचून की दुकान के ताले तोड़कर हजारों की चोरी
सहसवान। नगर के मोहल्ला शहवाजपुर के वसीम उद्दीन की परचून की दुकान आलमपुर गांव में है। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर यहां से नगदी और सामान समेत करीब 30 हजार रुपये का माल साफ कर दिया। सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई। वसीम उद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सहसवान कोतवाली में तहरीर दी है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।