फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun olice in action after Gurugram incident

गुरुग्राम की घटना के बाद  बदायूं पुलिस एक्शन में  

Thu, 14 Sep 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Thu, 14 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Budaun olice in action after Gurugram incident
SSP Chandra Prakash
गुरुग्राम की घटना को राज्य सरकार ने भी गंभीरता से लिया है। ऐसी घटना न हो इसके लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने जिले के सभी स्कूलों के वाहन चलाने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और उनके घर के पते का सत्यापन कराएं। साथ ही बच्चे ब्ल्यू व्हेल गेम न देखें इसके लिए अभिभावकों को भी प्रेरित किया जाए। शासन के निर्देश पर एसएसपी चंद्रप्रकाश ने आज सभी सर्किल ऑफीसरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों के प्रबंधकों-प्रधानाचार्यों के साथ मीटिंग करें। स्कूलों में बच्चों के मोबाइल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने को भी कहा है।  गुरुग्राम में छात्र प्रद्युम्न की हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। स्कूल-कालेज में ऐेसी घटना फिर न हो इसके लिए राज्य सरकार ने भी जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में एसएसपी चंद्रप्रकाश ने बताया कि उन्होंने सभी सर्किल ऑफीसरों को निर्देश दिए हैं कि वह स्कूल-कॉलेज में पहुंचकर प्रधानाचार्य-प्रबंधक से मिलकर वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस और उनके घर के पते का सत्यापन कराएं। देश  में कई बच्चे ब्ल्यू व्हेल गेम को देखने से मौत के आगोश में जा चुके हैं। इसलिए स्कूलों में बच्चों के मोबाइल लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। एसएसपी ने कहा कि यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अभिभावकों को जागरूक करने को पुलिस अधिकारी उनके साथ बैठक भी करेंगे। इसमें किसी तरह की लापरवाही होने पर संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई  की जाएगी। स्कूल-कॉलेजों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे।  नहीं तो उस स्कूल के खिलाफ लिखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed