फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun DJ blew the fire, two injured

बदायूं में डीजे को लेकर चलीं गोलियां, दस घायल

Mon, 19 Sep 2016 12:06 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दो समुदायों में भिड़ंत के बाद अलापुर के गांव में तनाव
 थाना अलापुर के एक गांव में बारात चढ़ने से पहले डीजे पर डांस करने को लेकर दो समुदायों में झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें दस लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है। एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
थाना अलापुर के गांव उपरैला में सोमवार को बारात चढ़नी थी। रविवार रात दूल्हे के निवास पर डीजे लगा जिस पर गांव के लोग डांस कर रहे थे। इस पर दूसरे समुदाय के लोगों को आपत्ति हुई और कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग होने लगी। इसमें दोनों पक्षों की ओर से दस लोग घायल हो गए। इनमें किताब अली पुत्र घसीटा निवासी उपरैला, मुशायर पुत्र रसीद निवासी तालगांव, मोशाय अली पुत्र मुबारिक, मशूद पुत्र रश्दी, मंसूर पुत्र कामिल, अंसार पुत्र अहसान, आमिर पुत्र ताहिर शामिल हैं।
विज्ञापन

दो घायलों मुशायर और किताब अली की हालत गंभीर है। दोनों को बरेली रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी अनिल यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को पीएचसी अलापुर भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed