{"_id":"5b916de1867a557fff72f6f8","slug":"budaun-cmo-suspended-over-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं के सीएमओ निलंबित, बुखार से 10 और की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदायूं के सीएमओ निलंबित, बुखार से 10 और की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 24 घंटे में जिले में बुखार से 10 और लोगों की जान चली गई। अकेले मनिकापुर कौंर गांव में चार लोगों की मौत हुई है। पूर जिले में अब तक मरने वालों की संख्या 79 हो गई है। इसबीच 1 से 4 सितंबर तक छुट्टी पर जाने वाले सीएमओ डॉ. आशाराम को निलंबित कर दिया गया है।
चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने गुरुवार को लखनऊ में योजना भवन में सीएमओ-सीएमएस से वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान ही बदायूं के सीएमओ डॉ. आशाराम को फटकार लगाई। बुखार के प्रकोप से पीड़ित जनता को छोड़कर सीएमओ के छुट्टी पर जाने से नाराज स्वास्थ्य मंत्री ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. आशाराम ने अपने आकस्मिक अवकाश की सूचना डीएम दिनेश कुमार सिंह को भी नहीं दी थी। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने भी इस संबंध में शासन को पत्र भेजा था। शासन ने सीएमओ की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को उन्हें सस्पेंड कर दिया।
इधर बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। समरेर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर कौंर निवासी रामवीर (36) की गुरुवार सुबह मौत हो गई। जुगेंद्र (55) की बुधवार रात, सुखदेवी (65) की गुरुवार सुबह मौत हुुई। इसी ब्लॉक के मौसमपुर गांव निवासी ममता (38) और तिगुलापुर निवासी उर्वशी (38) की गुरुवार सुबह मौत हुई। आसफपुर ब्लॉक के ग्राम वीधा नगला निवासी भूदेव (50) ने बुखार के चलते दम तोड़ दिया। मनिकापुर कौंर गांव में गुरुवार को चार लोगों की मौत से खलबली मच गई। संयुक्त चिकित्सा निदेशक आरके मिश्रा भी गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया। आसफपुर ब्लॉक के ग्राम सुरैनी पापड़ी के अखिलेश यादव (10), म्याऊ ब्लॉक के ग्राम अभियासा निवासी चौकीदार बद्रीप्रसाद (75) ने बुखार से दम तोड़ दिया।