फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bua-bhateeje kee haadase mein maut

बुआ-भतीजे की हादसे में मौत

Mon, 07 Aug 2017 11:21 PM IST
बिसौली।
बिसौली। Updated Mon, 07 Aug 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
bua-bhateeje kee haadase mein maut
demo pic
गुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे जाम लगाया, भाई के घर से लौट रही थी
विज्ञापन

भाई के घर से लौट रही महिला और उसके भतीजे को ट्रक ने चपेट में ले लिए। इसमें गंभीर चोटें आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने करीब दो घंटे रोड जाम रखा। परिवार वाले ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया। 
बरेली के ग्राम कितौरा निवासी कीर्ति पत्नी संजीव अपने मायके यहां कोतवाली बिसौली क्षेत्र के धर्मपुर बिहारीपुर गांव अपने भाई ज्ञानेश के घर राखी लेकर आई थी। ज्ञानेश की मौत हो चुकी है। वहां अन्य लोगों को राखी बांधने के बाद कीर्ति अपने भतीजे गौरव के साथ बिसौली नगर में रहने वाले दूसरे भाई निपेंद्र शर्मा के घर जा रही थी। सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे वहीं गांव के समीप उनकी बाइक में बिसौली की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बुआ-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें गंभीर चोटें आने से कीर्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वाले गौरव को फौरन बिसौली अस्पताल ले गए। जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। इसकी सूचना मिलने पर बिसौली कोतवाल राजेश कश्यप और वजीरगंज थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उनके समझाने पर लोग शांत होने के बजाए ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को किसी तरह समझाकर शांत किया, जिसके बाद जाम खुला। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed