{"_id":"5898bf934f1c1b6d0e37824f","slug":"brothers-tried-to-smash-in-kcla-saraf-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला में सराफ भाइयों से लूट की कोशिश, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कछला में सराफ भाइयों से लूट की कोशिश, फायरिंग
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वारदात में कामयाब नहीं हुए बदमाश, भाग निकले
सरौता गांव के पास सरेशाम वारदात से सनसनी फैली
बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारियों भाइयों से सरेशाम लूट की कोशिश की, उनको निशाना बनाते हुए फायरिंग भी की। इसमें दोनों भाई बाल-बाल बचे। लूट में कामयाब न होने पर बदमाश भाग निकले। वारदात उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सरौता के पास सोमवार को सरेशाम हुई। इससे यहां सनसनी फैल गई।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सरौता निवासी जुगेंद्र की कछला में मेन चौराहा सहसवान रोड पर सराफा की दुकान है। सोमवार शाम रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद जुगेंद्र अपने भाई प्रदीप के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। इनकी बाइक सरौता गांव के पास पहुंचते ही लाल रंग की पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दोनों भाई मय बाइक के जमीन पर गिर गए। बदमाशों ने इनसे लूट की कोशिश की। नोट और जेवर से भरा बैग प्रदीप के पास था। बदमाश इसे लूटने में कामयाब नहीं हो सके। फायरिंग होने पर गांव के लोग आ गए। घिरने के डर से बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई थी।