{"_id":"18ac097f0983123acbee0e25c4849b66","slug":"broke-into-the-home-of-dalit-teenager-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दलित किशोरी से बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर दलित किशोरी से बलात्कार
फैजगंज बेहटा
Updated Wed, 20 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के ही युवक ने घर में घुसकर 17 वर्षीय दलित किशोरी से दुष्कर्म किया। वह घर में अकेली थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिए भेजा है। घटना मंगलवार रात की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी मंगलवार की रात घर में अकेली थी। उसके परिवार वाले रिश्तेदारी में गए हुए थे। आरोप है कि गांव का ही राजेश गिरी 22 दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह धमकी देते हुए भाग गया। बुधवार को परिवार वालों के घर पहुंचने पर किशोरी ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने राजेश गिरी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उस पर एससी-एसटी एक्ट की कार्रवाई भी की गई है। किशोरी को देर शाम मेडिकल के लिए भेजा गया है।
किशोरी का पहले से था मिलना-जुलना
फैजगंज बेहटा। गांव के लोगों की माने तो किशोरी और राजेश गिरी का पहले से मिलना-जुलना था। कई बार गांव वालों ने दोनों को बात करते हुए भी देखा। किशोरी के परिवार वालों को भी इस बारे में जानकारी हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है, लेकिन गांव वालों के गले ये घटना नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
एसओ नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल के बाद पाक्सो एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी।