फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bridge pond villagers outrage religious belief

धार्मिक मान्यता का तालाब  पाटने से ग्रामीणों में आक्रोश

Wed, 11 May 2016 11:50 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 11 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bridge pond villagers outrage religious belief
तालाब - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई 
धरना-प्रदर्शन की तैयारी में लगे बची गांव के लोग 

 उसावां ब्लाक के गांव बची में तालाब पाटने के मामले में ग्राम प्रधान के खिलाफ  कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई न होने लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों के मुताबिक धार्मिक मान्यताओं से जुड़े इस तालाब को यदि पाटा गया तो वे लोग धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। 
गांव के बुजुर्ग कहते हैं कि सुबह के समय मवेशियों को लेकर तालाब के किनारे चले जाना, दोपहर में बच्चों और मवेशियों का तालाब में नहाना, तालाब किनारे लगे पेड़ों की छांव में खेलना, पेड़ से चढ़कर पानी में कूदना, तैराकी के नाम पर पानी में छपाछप करना अब महज याद बनकर रह गया है। गांव के बाहर स्थित इस तालाब का प्रयोग तमाम कार्यों के लिए किया जाता था। इस तालाब को ग्राम प्रधान ने श्मशान घाट बनाने के उद्देश्य से तालाब पाटा  जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों को इससे तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि गांव के नागरिक परेशान है। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि इस तालाब में रक्षाबंधन के दिन भुजरियां प्रवाहित करने के साथ शादी-विवाह के बाद मंडप विसर्जन किया जाता था। 
विज्ञापन

धार्मिक और बचपन लगाव होने की वजह से ग्रामीण तालाब पाटने का विरोध कर रहे हैं। इस वजह से दातागंज के एसडीएम को ज्ञापन देकर तालाब को पाटने की मांग की गई, लेकिन उस मामले में कोई कार्रवाई न होने से परेशान ग्रामीण धरना-प्रदर्शन की तैयारी कर हैं। ग्रामीण मुनीश यादव, नेकराम यादव, अशर्फीलाल यादव, सत्यपाल यादव, ओमवीर सिंह, विजय यादव, भूरे सिंह, देशराज यादव, सुखवीर, रघुवीर, सुरेंद्र सिंह ,रक्षपाल, राज वीर, शाहजादे, धर्मपाल आदि ने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed