{"_id":"57a3594a4f1c1bb17b2b8e5b","slug":"breaking-locks-half-million-stolen-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़कर डेढ़ लाख का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताले तोड़कर डेढ़ लाख का माल चोरी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
ताले तोड़कर डेढ़ लाख का माल चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वजीरगंज की देवनगर कॉलोनी में हुई वारदात
कस्बे में सक्रिय चोरों ने बुधवार रात देवनगर कॉलोनी में एक घर को निशाना बनाया। चोर यहां से नगदी और जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल समेट कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
कस्बे के वार्ड नंबर छह की देवनगर कॉलोनी निवासी विपिन कुमार सिंह के पिता गजराम की दो दिन पहले मौत हो गई थी। पड़ोस में ही विपिन के बड़े भाई सचिन का घर है। पिता की मौत के बाद विपिन परिवार के साथ बड़े भाई के घर रह रहे थे। उनके घर में ताला पड़ा था। बुधवार रात चोर ताले तोड़कर घर में घुस गए। यहां से चोरों ने 13 हजार रुपये नगदी, सोने की चार चूडिय़ां, एक सोने का हार, एक जंजीर, एक टीका, दो अंगूठी, पायल आदि समेत डेढ़ लाख का माल साफ कर दिया। सुबह होने पर विपिन को चोरी के बारे में पता लगा। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
सर्राफ की दुकान में चोरी की कोशिश, एक दबोचा
उझानी। सर्राफ की दुकान में चोरी की कोशिश करते हुए एक चोर को चौकीदार ने दबोच लिया। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। नगर के घंटा घर के पास ओम प्रकाश वर्मा की सर्राफ की दुकान है। बुधवार रात एक चोर चोरी के इरादे से किसी तरह दुकान की छत पर चढ़ गया। आहट होने पर बाजार का चौकीदार सतर्क हो गया। चौकीदार ने शोर मचा दिया। इस पर लोग जाए गए। छत पर चढ़े चोर को दबोच लिया। उसके पास से हथौड़ा समेत कई सामान मिले हैं। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।