{"_id":"57618fc64f1c1b353611bd00","slug":"bolero-upturned-sraddhaluu-11-injured-three-seriously","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो पलटी, 11 श्रद्धालुु घायल, तीन गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो पलटी, 11 श्रद्धालुु घायल, तीन गंभीर
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान कछला मार्ग पर तेज गति से जा रही बोलेरो असंतुलित होकर पलट गई। इसमें सवार 11 श्रद्धालु घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। बोलेरो में सवार लोग गंगा स्नान के लिए कछला जा रहे थे। तेज गति होने के कारण गाड़ी जहांगीराबाद मोड पर असंतुलित होकर पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए। उन्होंने फंसे हुए लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। घायलों में मोहल्ला गोपालगंज की छोटी, राजो, नीरज, पप्पू, मुन्नी, संतोष और सैफुल्लागंज की हरप्यारी, सुमन, शिवानी, विमलेश और शीतल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। विमलेश, पप्पू और मुन्नी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन