फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bolero collision injured two young men riding a bike

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Mon, 20 Feb 2017 11:23 PM IST
उझानी।
उझानी। Updated Mon, 20 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bolero collision injured two young men riding a bike
accident - फोटो : graphic
रविवार रात तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसा देर रात ब्लॉक कार्यालय के पास हुआ। बाइपास की ओर से घर लौट रहे मोहल्ला किलाखेड़ा निवासी 26 वर्षीय उदित शर्मा पुत्र राजेश्वर अपने दोस्त कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा के 25 वर्षीय रवेंद्र को सामने से तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। सड़क पर पड़े घायल युवकों को देख सरौरा मोहल्ले के युवक ने कोतवाली फोन कर दिया लेकिन किसी ने भी घायलों को उठाने का प्रयास नहीं किया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। पुलिस ने घायलों की जेब में मिले सेलफोन से उनके घरवालों को अवगत करा दिया। उनके परिजन भी अस्पताल पहुंचे लेकिन उनकी हालत गंभीर बताते हुए रात में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सब इंसपेक्टर अरविंद यादव ने बताया कि बोलेरो और उसके चालक की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed