फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Body of young man found hanging from a tree outside the village in Budaun

बदायूं: गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 24 Oct 2026 12:04 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 24 Oct 2026 12:04 PM IST
सार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Body of young man found hanging from a tree outside the village in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Crime Demo

विस्तार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजय नगला निवासी युवक ने शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव की पूर्व दिशा में कुछ दूरी पर एक खेत में खड़े नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शनिवार सुबह गांव के लोग अपने खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने उसकी शिनाख्त की। परिवार को सूचना मिलने के साथ कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर शव को फंदे से उतारा और साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


विजय नगला निवासी छत्रपाल (38 वर्ष) चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। वह अपने छोटे भाई राजकुमार के साथ रहते थे। उनके पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है, घर में उनकी बुजुर्ग मां है। चारों भाइयों पर सिर्फ लगभग पांच बीघा जमीन है। सभी भाई मेहनत मजदूरी कर अपने-अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। छत्रपाल भी मेहनत मजदूरी करते थे। छोटे भाई राजकुमार के साथ रहते थे तो उनके घर का कुछ खर्च भी उठाते थे।
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई राजकुमार ने बताया कि छत्रपाल शराब के आदी थे। जब मन होता तब घर से निकल जाते थे। इसी तरह शुक्रवार की रात करीब नौ बजे वह उठकर घर से चले गए थे। पड़ोसी कुंवर चंद ने अपने खेत में नीम के पेड़ पर छत्रपाल का शव लटका देखा। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। ना किसी तरह का आरोप लगाया है। सिर्फ पोस्टमार्टम कराने को कहा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed