फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bodies found hanging over the trap, dowry murder charges

फंदे पर लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 14 Aug 2016 11:45 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा
सीओ मौके पर पहुंचे, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव 

 थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया में विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास और ससुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस इसे प्रथम दृष्टया खुदकुशी मान रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। सीओ बिसौली अजय कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। 
अलापुर थाने के म्याऊं निवासी राज कुमार ने अपनी बेटी निर्मला (22) की शादी करीब डेढ़ साल पहले वजीरगंज थाने के गांव पिपरिया निवासी राजेंद्र के पुत्र बदलू के साथ की थी। बदलू हिमाचल प्रदेश में रहकर नौकरी करता है। तीन दिन पहले ही वह हिमाचल प्रदेश गया था। घर पर उसकी पत्नी, मां और पिता थे। शनिवार रात उसकी पत्नी ने घर के कमरे में पंखे के कुंडे में लटक कर खुदकुशी कर ली। सुबह रविवार सुबह जब निर्मला का कमरा नहीं खुला तो राजेंद्र ने खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे का दरवाजा तोड़ा
विज्ञापन

कमरे के भीतर निर्मला का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। खबर मिलने पर मृतका का पिता राज कुमार भी पहुंच गया। राज कुमार का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने बदलू, राजेंद्र और मृतका की सास मनता के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। हकीकत जल्द सामने जा आएगी।-अजय कुमार शर्मा, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed