{"_id":"b8cd08a05452b563878c9fcc85f58cad","slug":"bjp-leader-bag-over-five-thousand-bucks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के बैग से पांच हजार रुपये पार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के बैग से पांच हजार रुपये पार
बिल्सी।
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछला से टाटा मैजिक से घर लौट रहे एक भाजपा नेता के बैग से पांच हजार रुपये किसी ने पार कर दिए। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी है।
नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी भाजपा किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष मोहित गुप्ता अपने परिवार के साथ सोमवार को एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए सोरों गए थे। मंगलवार को दोपहर कछला से बस न मिलने पर वह एक टाटा मैजिक में परिवार के साथ सवार हो गए। इसी दौरान मैजिक चालक ने उनका बैग छत पर रख दिया। बिल्सी-मुजरिया के बीच किसी ने उनके बैग से करीब पांच हजार रुपये की नगदी पार कर दी। जब घर पर आकर उन्होंने बैग खोला तो उसमें रकम गायब देख उनके होश उड़ गए।
इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। मोहित ने बताया कि बिल्सी-कछला के मध्य चलने वाले टाटा मैजिक के चालक सवारियों का सामान के बैग छत पर रख देते हैं। उनमें से सामान और नगदी चुरा ली जाती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।