फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bisauli 125 people, including the SP MLA Sue

बिसौली के सपा विधायक समेत 125 लोगों पर मुकदमा

Sat, 18 Feb 2017 11:14 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 18 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दो दिन पूर्व विधायक योगेंद्र सागर और पूर्व मंत्री गेंदन लाल पर दर्ज हो चुका मुकदमा 
मतदान के दिन कालूपुर गांव में सपा-भाजपा नेताओं के बीच हुए विवाद के मामले में बिसौली के सपा विधायक आशुतोष मौर्य के अलावा 13 सपा कार्यकर्ताओं को नामजद करते हुए 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, पत्थरबाजी व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर के चुनाव अभिकर्ता ओम किशन की तहरीर पर बिसौली थाना पुलिस ने दर्ज किया है।

ओम किशन की तहरीर में कहा गया है कि वह कालूपुर के बूथ संख्या 152 पर फर्जी मतदान की सूचना उच्चाधिकारियों को बताने पहुंचे थे। आरोप है कि उस समय सपा प्रत्याशी और विधायक आशुतोष मौर्य अपने समर्थकों के साथ बूथ पर मौजूद थे। अधिकारियों को बूथ कैप्चरिंग की जानकारी देते ही विधायक ने धमकी देते हुए कहा कि यहां हम जो चाहते हैं, वो ही होता है। तू यहां से भाग जा। इसके बाद विधायक के इशारे पर उनके समर्थकों ने हमला कर दिया। हमलावर जाति सूचक शब्द बोलते हुए गालियां भी दे रहे थे। ओम किशन ने यह भी आरोप लगाया है कि विधायक समर्थक फायरिंग भी कर रहे थे। बिसौली थाना पुलिस ने शुक्रवार को विधायक आशुतोष मौर्य, ब्लॉक प्रमुख पति और सपा के विधानसभा अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, वीरेश यादव, ओमपाल सिंह, संतोष, अवधेश, अशोक, सत्यपाल, प्रधान पुत्र गुंजन, टिंकू, अरविंद और हिमांशु उपाध्याय समेत 125 अज्ञात समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया है। जबकि इस मामले में सपा प्रत्याशी के एजेंट की ओर से पूर्व विधायक योगेंद्र सागर और पूर्व मंत्री गेंदन लाल मौर्य समेत 14 नामजद तथा 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एक दिन पहले ही रिपोर्ट मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। मामले की विवेचना सीओ बिसौली करेंगे। मुकदमा दर्ज होने के बाद विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि दो दिन पहले भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर के पिता योगेंद्र सागर और उनके समर्थकों पर दर्ज एफआईआर की कार्रवाई से बचने के लिए काल्पनिक घटना बनाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि बूथ कैप्चरिंग करने गए योगेंद्र सागर और उनके समर्थकों का इस रिपोर्ट में जिक्र तक न होना, इस बात का प्रमाण है कि घटना झूठे तथ्यों पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed