फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bhaiyadooj

भाइयों के माथे पर सजा बहन का प्यार

Fri, 13 Nov 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 13 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
क्या शहर, क्या गांव भैयादूज भावनात्मक पवित्र रिश्ते के गवाह बने। बाल्यावस्था से लेकर बुजुर्ग भाई-बहन भी इस अवसर पर त्योहार से जुड़े प्रेम  में बंधे नजर आए। सुदूर भाई-बहन भी इस अवसर पर मिले और परंपरागत टीकाकर, मिठाई और गोला प्रदान करने की रस्म अदा की। भाइयों ने इस मौके पर अपनी बहनों को जेबें ढीली कीं। कुछ भाइयों ने बहनों को तरह-तरह के वस्त्र आभूषण आदि उपहार भी भेंट किए। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं यात्रा के कष्टों को भुलाकर अपने भाइयों से मिलीं। उनका तिलक कर दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

वजीरगंज। भाई-बहन के पावन स्नेह का पर्व भाईदूज  परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने उपहार के साथ रक्षा का वचन भी दिया। दूज के इस पर्व पर नगर में सुबह से काफी गहमागहमी रही। मिठाइयों की दुकानों पर पूरे दिन भीड़भाड़ रही। परिवहन निगम की लचर व्यवस्था से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिल्सी। दीपावली के बाद बहन-भाई के स्नेह का पर्व भैयादूज शुक्रवार को नगर एवं क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बड़े श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सभी बहनों ने अपने भाइयों का तिलक सुखमय दीर्घ जीवन की कामना की। भाइयों ने अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। बाजार में मिठाइयों एवं किराने की दुकानों पर मिष्ठान एवं गोलों की जमकर खरीददारी की गई। बदायूं-बिल्सी एवं बिसौली-कासगंज मार्ग पर पर्याप्त रोडवेज बसों के न होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई-कई घंटों बस स्टाप पर खड़े होकर बहन-भाइयों को बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली। भाई बहिन के प्यार का त्योहार भाई दूज नगर व क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। जहां एक ओर बहिनों ने भाईयों के टीका लगाकर लंबी उम्र की कामना की वहीं भाइयों ने बहिनों को दक्षिणा देकर रक्षा का वादा किया।
रुदायन में हर्षोल्लास से मनाया गया भैयादूज का पर्व
रुदायन। कस्बा समेत क्षेत्र के गांव कुदांवली, विक्रमपुर, सोहरा, करियामई, रमपुरा, राजपुर-रोशननगर आदि गांवों में भी बहन-भाई के स्नेह का पर्व भैयादूज बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक किया। साथ ही भाइयों ने अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।

कूड़ा गाड़ी ने लगाया जाम
बिसौली। दूज के अवसर पर आने-जाने के लिए निकले भाई-बहनों के हुजूम के कारण नगर में लगभग पूरे दिन जाम जैसी स्थिति बनी रही। इस जाम को बढ़ाने में पालिका कर्मियों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। दोपहर 12 बजे तक पालिका की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी मेन रोड को जाम करे रही।


कटरी में रही पुलिस की निगरानी
बिसौली। कई वर्ष पूर्व इलियास गैंग द्वारा अरिल नदी की कटरी में रक्षाबंधन के मौके पर दर्जनों महिलाओं से लूटपाट की घटना के मद्देनजर कोतवाल कश्मीर सिंह यादव, पुलिस फोर्स के साथ दिनभर अरिल की कटरी में डेरा डाले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed