फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   beating lineman, highway close

लाइनमैन को पीटा, हाईवे किया जाम

Sun, 18 Jan 2015 12:35 AM IST
उघैती।
उघैती। Updated Sun, 18 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के कर्मचारियों की अनदेखी के चलते तीन दिनों तक टूटा तार ठीक नहीं किया गया तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया। उपभोक्ताओं ने लाइनमैन पर शराबी होने का आरोप लगाते हुए उसको पीट दिया। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर जाम लगा दिया। अवर अभियंता ने लाइन ठीक कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

बीते तीन दिन पहले गांव खंडुआ में बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया था। इस तार को सही करने के लिए ग्रामीणों ने लाइन पर तैनात संविदा लाइनमैन से कई बार शिकायत की, लेकिन लाइनमैन ग्रामीणों से टालमटोल करता रहा। शनिवार की दोपहर गांव के तमाम लोग बिजलीघर पर आ पहुंचे। ग्रामीणों ने भाकियू जिला सचिव सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिजलीघर पर आधा घंटे तक प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीण बदायूं-बिजनौर हाईवे पर आ गए। ग्रामीणों ने वहां जाम लगा दिया। जाम लगते ही हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान लाइन पर तैनात कर्मचारी को ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीणों ने लाइनमैन से गांव चलकर लाइन ठीक करने की मांग की। आरोप है कि लाइनमैन ने ग्रामीणों से अभद्रता कर दी। इससे लोगों का पारा चढ़ गया। गुस्साए ग्रामीणों ने लाइनमैन को पीट दिया। लाइनमैन पर शराब के नशे में रहने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

इधर, हाईवे पर ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने की खबर मिलते ही बिजली महकमे में हड़कंप मच गया। जेई नेमकुमार वाजपेयी ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। ग्रामीण तत्काल लाइन ठीक करने की मांग पर अड़ गए। तब जेई ने तीन लाइनमैन को गांव भेजकर टूटा हुआ तार जुड़वाकर सप्लाई चालू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed