फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Barkal, police jeep swept in Sharh Baroliya, 60 litigation

शरह बरौलिया में बवाल, पुलिस जीप फूंकी, 60 पर मुकदमा

Fri, 21 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उघैती (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो उघैती (बदायूं)। Updated Fri, 21 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Barkal, police jeep swept in Sharh Baroliya, 60 litigation
बवाल - फोटो : अमर उजाला
गांव के मंदिर में प्रसाद खाने से हो गई थी दो बच्चों की मौत      
विज्ञापन

दो पुजारियों के बीच विवाद के चलते सोमवार को हुई वारदात      

विषाक्त प्रसाद खाने से दूसरे बालक की मौत के बाद गुरुवार को उघैती थाने के गांव शरह बरौलिया में बवाल हो गया। गांव पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। पथराव करने के बाद पुलिस की जीप को फूंक दिया और पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया। खबर मिलने पर पहुंचे एसपी देहात संजय राय, सीओ बिल्सी एके पांडेय ने लोगों को समझाया-बुझाया इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस कर्मियों को मुक्त किया। मामले में 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।       
उघैती थाने के गांव शरह बरौलिया स्थित मंदिर के पुजारी बाबा ध्यानदास और महंत सियाराम पांडेय के बीच विवाद चल रहा है। सोमवार को मंदिर में एक महिला दूध लेकर आई थी। उसने यह दूध प्रसाद के लिए महंत सियाराम पांडेय को दिया। सियाराम पांडेय के कहने पर दूसरे पुजारी बाबा ध्यानदास ने दूध का खोवा बनाने के बाद प्रसाद बनाया। बाद में इस प्रसाद को मंदिर में बांटा गया। प्रसाद मंदिर परिसर में खेल रहे गजरात के 10 वर्षीय बेटे अंकित और वीरपाल के 11 वर्षीय बेटे शिवम को भी दिया गया। पुजारी बाबा ध्यानदास ने भी प्रसाद खाया। इससे तीनों की हालत बिगड़ गई। इन लोगों को बिसौली के एक निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया। यहां अंकित की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अंकित के पिता गजराम की तहरीर पर बाबा सियाराम पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार की रात इलाज के दौरान शिवम की भी मौत हो गई। इस बारे में खबर गांव पहुंची तो लोगों में गुस्सा दौड़ गया। खबर मिलने पर थाना पुलिस शरह बरौलिया पहुंच गई। यहां गांव के लोगों ने पुलिस जीप को घेर लिया। पथराव करने के बाद जीप को आग के हवाले कर दिया। पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया। खबर मिलने पर एसपी देहात संजय राय, सीओ बिल्सी एके पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गांव के लोगों के चुंगल से पुलिस कर्मियों को मुक्त कराया। पुलिस टीम पर हमला और जीप फूंकने के मामले में 36 नामजद और 24 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी महंत सियाराम पांडेय को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस जीप फूंकने के मामले में 36 नामजद और 24 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों बालकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। मामले में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय राय, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed