फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bareilly are aligned Robbery wire !

बरेली से जुड़ रहे डकैती के तार!

Tue, 23 Jun 2015 07:42 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 23 Jun 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन

बिसौली में डकैती की तीनों वारदातों के तार बरेली जिले के अलीगंज से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस टीम अलीगंज में टोह ले रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को कुछ क्लू भी मिले हैं। घटनाओं का जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

बिसौली में हाईवे पर शुक्रवार की रात बदमाशों ने किराना व्यापारी कुलदीप यादव के घर पर धावा बोल दिया था। कुलदीप की रॉड और चाकुओं से हत्या कर बदमाशों ने लाखों का माल लूट लिया था। पुलिस इस मामले में उलझी थी कि शनिवार रात बदमाशों ने क्षेत्र के गांव करलावाला में गल्ला व्यापारी की हत्या कर लाखों का माल लूट दिया। पड़ोसी गांव सेटाखेड़ा में वीरपाल के घर में भी बदमाशों ने डाका डाला।
विज्ञापन

डकैती की तीन वारदातों से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। डीआईजी आरकेएस राठौर ने रविवार को घटनास्थल का मुआयना कर 48 घंटे में वारदातों का पर्दाफाश करने का दावा किया था। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो डकैती की इन वारदातों के तार बरेली के अलीगंज से जुड़ रहे हैं। घटनाओं के पीछे बावरिया गिरोह का हाथ होने की बात कही जा रही है। बरेली के अलीगंज में बावरिया गिरोह के ज्यादा परिवार रहते हैं। यह इलाका बिसौली के दबतोरी से सटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मुखबिर तंत्र में जान डाल रही पुलिस
बदायूं। पूरी तरह से फेल मुखबिर तंत्र में पुलिस ने जान फूकने की कोशिश शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो खुद एसएसपी सौमित्र यादव ने सभी थानेदारों को इस सबंध में निर्देश दिए हैं। मुखबिर तंत्र की दशा खराब होने की वजह से ही बड़ी वारदातों का पर्दाफाश करने में पुलिस नाकाम हो रही है। जिले में कई बड़ी घटनांए पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं। अब अफसर मान रहे हैं कि अगर मुखबिर तंत्र दुरुस्त होता तो महकमे की हालत यह न होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed