फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bail for cattle smugglers

पशु तस्करों को मिली जमानत

Thu, 06 Jul 2017 11:42 PM IST
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bail for cattle smugglers
police demo pic
-उझानी में चार वाहनों के साथ पकड़े 10 लोगों का मामला      
विज्ञापन

बुधवार को चार वाहनों में 58 भैंसों और पड्डों के साथ पकड़े गए 10 पशु तस्करों को राहत मिल गई। पुलिस ने हालांकि उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन बुधवार देर रात ही उन्हें कोतवाली से जमानत मिल गई।      

पुलिस ने ट्रक समेत चार वाहनों को कब्जे में लेकर जो पशु बरामद किए थे वे अभी भी एक कोल्ड स्टोरेज परिसर में मौजूद हैं। उन्हें सुपुर्दगी में देने की कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई है। पशुओं के साथ पकड़े गए हापुड़, बरेली, दिल्ली और मथुरा निवासी आरोपियों में फजर, इस्लाम, अशरफ, भूरे खां, जयसिंह, हारुन, अरविंद, इरफान, वसीम और जुनैद के पैरोकार कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने मामला जमानती बताते हुए पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा। बताते हैं कि पकड़े गए पशु तस्करों में कई के संपर्क आसपास इलाके के लोगों से भी रहे हैं। वे भी पुलिस कार्रवाई के बाद सक्रिय हो गए थे। बाद में पुलिस ने भी अभिलेखीय औपचारिकता पूरी कर आरोपियों को कोतवाली से जमानत दे दी। पुलिस का कहना है कि बरामद पशुओं को लेकर रिलीविंग आर्डर प्राप्त नहीं हुआ है। पशुओं की फिलहाल निजी व्यक्ति देखरेख कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed