फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun three teenagers from the girl Gangrep

बदायूं में तीन किशोरों ने बालिका से किया गैंगरेप

Sat, 01 Aug 2015 11:25 PM IST
उघैती (बदायूं)।
उघैती (बदायूं)। Updated Sat, 01 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Badaun three teenagers from the girl Gangrep
घर के बाहर खेल रही 12 साल की लड़की को तीन नाबालिग दोस्तों ने फिल्मी स्टाइल में पहले तो जबरन खींच कर उसे एक कमरे में बंद कर लिया। फिर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों और बालिका के घर आसपास हैं। घटना उघैती थाने के एक गांव की है। खबर मिलने पर एसडीएम बिल्सी विधान जायसवाल, एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने गांव पहुंच कर मुआयना किया। बाद में पीड़िता और आरोपियों के बयान दर्ज किए। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार देर शाम की है। उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 साल की बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। गांव के ही तीन किशोर जिनकी उम्र क्रमश: 17, 15 और 14 साल है, वहां पहुंचे। आरोप है कि वह बालिका को खींच कर 17 साल उम्र वाले किशोर के घर में ले गए। यहां तीनों ने उसका यौन शोषण किया। ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर जाने दिया। बालिका बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। उसकी हालत देखकर मां ने पूछताछ की। मां के पूछने पर बालिका ने अपने साथ घटी हैवानियत के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

शनिवार को बालिका का पिता उसको लेकर थाने पहुंचा। तत्काल घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई। एसडीएम बिल्सी विधान जायसवाल, एसपी देहात बालेंदु भूषण सिंह, सीओ बिल्सी जगदीश चंद्र भी थाने पहुंच गए। तीनों अधिकारी गांव गए। वहां मां-बाप के अलावा बालिका के बयान दर्ज किए। तीनों किशोरों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 342, 452 और 376-डी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है। ये आरोपी कक्षा 10, नौ और छह के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तीनों आरोपी भी नाबालिग हैं। इनको गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में कानूनी राय भी ली जा रही है।
-बालेंदु भूषण सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed