फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun gangrape

रामलखन के नक्शेकदम पर चले रामसूरत

Sun, 18 Jan 2015 12:43 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 18 Jan 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
मूसाझाग थाने में गैंगरेप के मामले में एसओ रामलखन यादव ने जिस तरह सिपाही वीरपाल यादव और अवनीश यादव को बचाने के लिए साक्ष्य मिटाने की पूरी कोशिश की थी, उझानी कोतवाल रामसूरत यादव ने भी कमोवेश वैसा ही किया।
विज्ञापन

गुरुवार को छात्रा उझानी कोतवाली के पास घायल अवस्था में बेहोश मिली थी। उझानी कोतवाल की जानकारी में पूरा मामला भी था लेकिन इसे दबाने की पूरी कोशिश हुई। शनिवार को छात्रा के बयान के बावजूद आरोपी सिपाही गौरव टाइटलर पर छेड़छाड़ की धारा तक नहीं लगाई गई। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में सिपाही की कारस्तानी की ओर इशारा किया था।
विज्ञापन

 यही नहीं, सूत्रों की मानें तो घटना के बाद छात्रा के परिवार वालों को पुलिस ने लालच दिया था। उझानी कोतवाल रामसूरत यादव ने तो यहां तक कहा था कि सिपाही की छात्रा से शादी करा देंगे। परिवार वालों को छात्रा का अच्छे अस्पताल में इलाज और रुपये देने का लालच भी दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हो सके 164 के बयान
बदायूं। छात्रा की हालत गंभीर होने की वजह से उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान अब तक दर्ज नहीं हो सके हैं। सीओ उझानी सतीश शर्मा ने बताया कि छात्रा सुरक्षा में है। उसकी हालत में सुधार होते ही 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। बाद में इसी आधार पर मुकदमा भी तरमीम किया जाएगा।

डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिए
बदायूं। आरोपी सिपाही का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इस दौरान इसके शरीर से डीएनए टेस्ट के लिए नमूने भी लिए गए। इन नमूनों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा।


सिपाही की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू
बदायूं। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने उझानी कोतवाल रामसूरत यादव को लाइन हाजिर और आरोपी सिपाही गौरव टाइटलर को सस्पेंड कर दिया है।   सूत्रों के अनुसार आरोपी सिपाही के खिलाफ जांच शुरू हो गई है और उसकी बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed