फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Baby did not clue in abduction reports

नहीं लगा बच्ची का सुराग, अपहरण में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 02 Mar 2016 11:22 PM IST
वजीरगंज।
वजीरगंज। Updated Wed, 02 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Baby did not clue in abduction reports
मंगलवार की शाम आलू बीनकर डीसीएम से घर लौट रहीं चार लड़कियों में से एक के कथित अपहरण के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया लेकिन अपहरण की बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। बाकी तीन लड़कियों ने भी पुलिस पूछताछ में डीसीएम में बदमाश होने की बात से इनकार करते हुए गाड़ी में सिर्फ चालक के ही होने की बात कही है। बच्चियों की मानें तो गाड़ी के पूरी तरह से रुकने से पहले ही कूदने से मधु के सिर में गहरी चोट लगी थी। इसमें कुसुमा भी घायल हो गई थी। मगर मधु के सिर से खून बहने पर चालक उसे गाड़ी में डालकर ले गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को थाना कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम बनगवां की होतम की नौ वर्षीय पुत्री मधु, नरेश की 10 वर्षीय पुत्री कुसुमा,  पोशाकी की 10  वर्षीय पुत्री लक्ष्मी और श्रीपाल की 10 वर्षीय पुत्री रीना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर स्थित पीसीएफ के गोदाम पर आलू बीनने गई थी। देर शाम वापसी में वह सभी उधर से गुजर रही डीसीएम पर 30 रुपया किराया तय करके पीछे बैठ गईं। उन्हें कुनार पर उतरना था, मगर कुनार पर गाड़ी न रुकने पर उन्होंने घबराकर पीछे से केबिन को खटखटाया। थोड़ी दूर आगे निकलने पर ड्राइवर ने ब्रेक लिए, लेकिन तब तक चारों लड़कियां गाड़ी से कूद पड़ीं। इसमें कुसुमा और मधु घायल हो गईं। मधु के सिर में गहरी चोट लगने से खून बहने लगा। ये देखकर चालक मधु को गाड़ी में डालकर ले गया।
विज्ञापन

परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को लड़की के अपहरण की बात बताई। ये सुनकर पुलिस हरकत में आ गई। वाहनों की चेकिंग के साथ पुलिस ने आसपास के सभी अस्पताल तथा प्राइवेट क्लीनिक भी खंगाले। मगर लड़की का कोई पता नहीं चला। मधु के पिता देहली में मजदूरी करते हैं। हंसराज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह सूचना पर एसपी देहात मुन्ना लाल घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने थाने आकर बाकी तीनों बालिकाओं और उनके परिजनों से बात की। पूछताछ में  लड़कियों ने गाड़ी में कोई बदमाश होने की बात से इनकार कर दिया। उनका कहना  था कि गाड़ी में सिर्फ चालक ही था।  एसओ मेराज अली का कहना है कि नौ साल की बच्ची को चालक शायद इलाज की मंशा से  ले गया। दूर दराज के अस्पतालों और क्लीनिकों को देखा जा रहा है। जल्द ही लड़की को ढूंढ लिया जाएगा।

 
प्रथम दृष्टया ये मामला अपहरण का नहीं लग रहा। फिर भी अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नौ साल की बच्ची को ज्यादा चोट लगी थी, जैसा कि अन्य लड़कियों ने बताया। गाड़ी में बदमाश न होने की बात बताई जा रही है। ऐसे में संभावना है कि लड़की को चालक कहीं इलाज कराने लगा। फिलहाल छानबीन की जा रही है। जल्द ही लड़की का पता लगा लिया जाएगा।
-मुन्ना लाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed