फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   atm

महिला को चकमा दिया, एटीएम से 15 हजार उड़ाए

Wed, 29 Jul 2015 08:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Wed, 29 Jul 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मामला मंगलवार का है। बहादुरगंज मोहल्लेे के सेवानिवृत नगर परिषद कर्मी सोहनपाल की बेटी मंजूरानी दो दिन पहले ससुराल से मायके पहुंची। सामान की खरीददारी करने को उसने 20 हजार रुपये की जरुरत पड़ी। महिला ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम केबिन में जाकर पहले पांच हजार रुपये की निकासी की। केबिन में ही पहले से मौजूद युवक ने जल्दी बताकर मंजू को रुक जाने के लिए मजबूर कर दिया। उसने एटीएम मशीन हैंग कर 15 हजार रुपये की रकम निकाल ली। युवक के जाने के बाद मंजू ने दोबारा कार्ड का इस्तेमाल किया तो तकनीकी कारणों से रेस्पांस नहीं मिला।
मंजू घर पहुंचती, उससे पहले ही उसे सेलफोन नंबर पर 15 हजार रुपये डेबिट होने का मैसेज आ गया। वह अपने भाई कमलेश कुमार के साथ बैंक पहुंची। शाखा प्रबंधक ने शिकायत सुनने के बाद मंजू को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी दिखाई। मंजू ने जिस युवक पर शक जताया, उसका चेहरा धुंधला दिखा। कमलेश और मंजू ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत की। पुलिस ने भी फुटेज पर गौर किया। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से भी एटीएम केबिन की ओर आने-जाने वाले युवकों के बारे में जानकारी हासिल की।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed