{"_id":"735bd3125d97918ca1bc3943be0ce1d1","slug":"aslha-factory-prison-when-in-doubt-assault-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलाह फैक्ट्री पकड़वाए जाने के शक में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलाह फैक्ट्री पकड़वाए जाने के शक में मारपीट, चार घायल
बदायूं
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाजायज असलहे की फैक्ट्री पकड़वाए जाने के शक में और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
घटना रविवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव बसौलिया की है। लड्डन पुत्र शाहिद का कहना है कि गांव में पिछले दिनों नायायज असलहे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। गांव के कुछ लोग फैक्ट्री पकड़वाए जाने का उस पर शक कर रहे थे। इसी शक को लेकर चार लोग उसे गालियां देने लगे जब उसने इसका विरोध किया। तब चारों लोगों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जब उसकी पत्नी बचाने आई तो उसे भी मारपीटकर घायल कर दिया। पीडित ने गांव के ही इशरत, बाकर अली, जावेद अली, शाकिर अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि दूसरे पक्ष जावेद पुत्र शाकिर अली का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते चार लोग उसके घर में घुस आए और गालियां देने लगे। जब उसने और उसकी पत्नी ने गालियों का विरोध किया तब चारों लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने गांव के ही लड्डन, जाहिद, मोनिस और राहत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।