फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arjun finished Drama Wife 's Body Found

अर्जुन का ड्रामा खत्म पत्नी का शव मिला

Sun, 31 May 2015 11:47 PM IST
Kadrchauk
Kadrchauk Updated Sun, 31 May 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Arjun finished Drama Wife 's Body Found

दस दिन तक चला अपहरण का ड्रामा आखिर रविवार को महिला का शव बरामद होने के साथ खत्म हो गया। पुलिस ने महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर बरामद कर उसे पोस्टमार्टम को भेजा है। पत्नी का शव ठिकाने लगाने के बाद युवक दस दिन तक दो जिलों की पुलिस को गुमराह करता रहा। मृतका के मायके वालों की ओर से पति समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज का अर्जुन अपनी पत्नी ऊषा के साथ 20 को लापता हो गया था। 23 मई को अर्जुन बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के एक नाले में मिला। उसने पुलिस को जो कहानी सुनाई वह किसी के गले नहीं उतरी। अर्जुन ने परिवार, पुलिस और गांव वालों को गुमराह करने के लिए ड्रामा रचा था। उसका कहना था कि वह 20 मई को पत्नी के साथ पंजाब के लुधियाना जाने के लिए घर से निकला। बरेली पहुंचने के बाद चौपला से रेलवे जंक्शन जा रहा था। टेंपो में किसी ने उसे नशा सुंघा दिया। इसके बाद उसे नहीं पता कि क्या हुआ।
विज्ञापन

अर्जुन की कहानी बदायूं और बरेली पुलिस के गले नहीं उतरी। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो कई चीजें साफ हो गईं। पुलिस ने अर्जुन से सख्ती से पूछताछ की। रविवार को वह टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ऊषा ने 19 मई को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसने बिना किसी को बताए शव सोत नदी के किनारे दफन कर दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ऊषा का शव बरामद कर लिया। ऊषा के पिता सत्यपाल ने अर्जुन उसके पिता सूरजपाल और मां सावित्री के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed