फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   anti social element attacked on home gaurd's house and misbehaved with the women

होमगार्ड के घर पर धावा, महिलाओं से अश्लीलता

Tue, 24 Nov 2015 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Tue, 24 Nov 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
anti social element attacked on home gaurd's house and misbehaved with the women
पुलिस से भी उलझे दबंग, एक आरोपी को जबरन छुड़ाया
विज्ञापन


एसएसपी को दी गई खबर तब गांव पहुंची अलापुर पुलिस



अलापुर थाने के एक गांव में रहने वाले होमगार्ड जवान के घर के सामने दबंग मवेशी बांधते हैं। मंगलवार को होमगार्ड की पत्नी घर पर थी। उसने दबंगों से खेत से चारा आने की बात कह कर कुछ देख मवेशी खोलने के लिए कहा। इससे दबंग बौखला गए। सुधीर यादव, सत्यवीर यादव, राम सिंह यादव, नन्हे सिंह यादव, वीरपाल यादव, दरोगन यादव, जितेंद्र यादव, भूरे यादव, राकेश यादव प्रताप यादव और वकील यादव ने होमगार्ड के घर पर धावा बोल कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। होमगार्ड की पत्नी और घर में मौजूद कुछ महिलाओं ने विरोध किया तो उसने भी अश्लील हरकतें करते हुए मारपीट की।

इस बीच होमगार्ड भी घर पर पहुंच गया। दबंगों ने उसे भी नहीं छोड़ा। किसी ने घटना के बारे में खबर एसएसपी सौमित्र यादव को दी। एसएसपी ने तत्काल अलापुर पुलिस को मौके पर भेजा। यहां दबंग पुलिस से ही उलझ गए। हिरासत में लिए गए एक आरोपी को पुलिस से छुड़वा लिया। होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। प्रभारी एसओ अजयपाल सिंह का कहना है, घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed