फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Another farmer hanging swinging

फांसी पर झूल गया एक और किसान

Sat, 25 Apr 2015 12:33 AM IST
badaun
badaun Updated Sat, 25 Apr 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Another farmer hanging swinging

फसल बर्बाद होने से अवसाद में आए एक और किसान ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। जरीफनगर थाने के गांव अजीतपुर के किसान हरीओम (42) गेहूं की खराब पैदावार होने से अवसाद में थे। घरवालों का कहना है कि हरीओम ने किसान क्रेडिट कार्ड पर बैंक से 50 हजार रुपए कर्ज ले रखे थे। गुरुवार को उन्होंने गेहूं निकलवाए तो दस बीघा खेत में सिर्फ पांच क्विंटल गेहूं निकले। उन्होंने साहूकारों से भी 20 हजार रुपया कर्ज ले रखा थ। परिवार वालों की मानें तो गेहूं काफी कम निकलने से हरीओम परेशान थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने अपने ही घर में ही फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे दी।

विज्ञापन

रात करीब साढ़े नौ बजे परिवार वालों ने सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दी। देर रात लेखपाल भगवान दास और कानून गो थानसिंह यादव गांव पहुंच गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


टीम को भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जो मदद संभव होगी, दिलाई जाएगी।
-हरिशंकर यादव, एसडीएम, सहसवान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed